Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : कोनार नदी से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Bermo :  अनुमंडल के बोकारो थर्मल">https://en.wikipedia.org/wiki/Bokaro_(Thermal)">थर्मल

थाना क्षेत्र के कोनार नदी में एक युवक का शव मिला है. लोगों ने बताया कि सुबह में वे नदी किनारे घूमने गये थे. वहां उन्होंने नदी में शव तैरता देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पहुंचकर उन्होंने शव को नदी से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बोकारो में किराये के मकान में रहता था संजय

मृतक के पॉकेट से पहचान पत्र मिला. उसकी पहचान संजय सोनी के रूप में हुई है. संजय धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बसतातोला का रहने वाला है. संजय बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट स्थित नदी टोला में एक किराये के मकान में रहता था.

पुलिस मामले की कर रही जांच

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि वो फिलहाल जांच कर रहे हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है. मौके पर घटनास्थाल पर सब इंस्पेक्टर आर के राय, सुरेश राम, विकास कुमार, एएसआई बैजून मरांडी मौजूद थे.

मिरगी दौरे के कारण नदी में गिरने की आंशका

संजय के पड़ोसी ने बताया कि उसे मिरगी की बीमारी थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह में जब संजय नदी गया होगा तो उसे मिरगी का दौरा पड़ा होगा. दौरा पड़ने पर वह पानी में गिर गया होगा. इसके उसकी मौत हो गयी होगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही