Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DFCCIL ने जूनियर मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां देखें अपडेट

LagatarDesk:  डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL ) ने कुल 1074 पदों पर वैकेंसी निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार, DFCCIL ने जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदन मांगे है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DFCCIL ऑफिशियल वेबसाइट https://dfccil.com/">https://dfccil.com/">https://dfccil.com/

पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 23 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • कैंडिडेट 24 अप्रैल 2021 से 23 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
  • CBT एग्जाम का टेंटेटिव डेट जून 2021 निर्धारित है.

वैकेंसी डिटेल

जूनियर मैनेजर

जूनियर मैनेजर (Civil) 31
जूनियर मैनेजर (Operations & BD) 77
जूनियर मैनेजर ( Mechanical) 3

एग्जीक्यूटिव

एग्जीक्यूटिव (Civil) 73
एग्जीक्यूटिव  (Electrical) 42
एग्जीक्यूटिव  (Single & Telecommunications) 87
एग्जीक्यूटिव  (Operations & BD) 273
एग्जीक्यूटिव (Mechanical) 3   

जूनियर एक्जीक्यूटिव

जूनियर एक्जीक्यूटिव (Electrical) 135
जूनियर एक्जीक्यूटिव (Single & Telecommunications) 147
जूनियर एक्जीक्यूटिव (Operations & BD) 225
जूनियर एक्जीक्यूटिव (Mechanical) 14
कुल पदों की संख्या 1074

क्वालीफिकेशन डिटेल

  • जूनियर मैनेजर/एग्जीक्यूटिव – उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दिये गये पदों के समरुप विषयों में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए.
  • जूनियर एक्जीक्यूटिव - 10 वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट के पास दिये गये पदों के समकक्ष ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.

आयु सीमा

कैंडिडेट को सरकार के नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जायेगी.
पदों के नाम उम्र सीमा
जूनियर मैनेजर  18-27 साल
एग्जीक्यूटिव 18-30 साल
जूनियर एक्जीक्यूटिव  18-30 साल

आवेदन शुल्क

  • UR/OBC/EWS कैंडिडेट को जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए 1000 रूपये आवेदन शुल्क लगेगा.
  • UR/OBC/EWS कैंडिडेट को एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए 900 रूपये आवेदन शुल्क लगेगा.
  • UR/OBC/EWS कैंडिडेट को जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए 700 रूपये आवेदन शुल्क लगेगा.
  • ST/SC/PWD कैंडिडेट सभी पदों पर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (C.B.T)  पर होगा.

आवेदन प्रक्रिया

  • कैंडिडेट DFCCIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाये.
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन में दिये गये लिंक पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.
  • उम्मीदवार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
  • कैंडिडेट आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर फार्म का प्रिंटआउट निकलवा लें.
https://lagatar.in/air-force-aircraft-returned-from-singapore-with-oxygen-tanker/54903/

https://lagatar.in/preparation-to-release-cbse-10th-result/54916/

https://lagatar.in/drug-control-department-conducted-surprise-inspection-of-drug-stores-in-seraikela-warning-shopkeepers/54898/

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही