Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : डीवीसी का बोकारो थर्मल बी प्लांट का अस्तित्व अब बन जाएगा इतिहास, किया जाएगा डिस्मेंटल

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 630 मेगावाट क्षमता वाले बी प्लांट का अस्तित्व अब मिट जाएगा. दो साल से बंद बी प्लांट के डिसमेंटल की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने बुधवार 24 मई को प्लांट के सीएचपी एरिया में पूजा किया था. पूजा अनुष्ठान में हैदराबाद की कंपनी राधा स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर बिनोद गोयल, कंपनी सुपरवाइजर अरविंद कुमार, डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड एनके चौधरी, अजय कुमार व शैलेंद्र कुमार शामिल थे. डीवीसी प्रबंधन ने बी प्लांट के सभी तीन यूनिटों के डिस्मेंटल के लिए 21 अप्रैल को ऑनलाइन टेंडर निकाला था. हैदराबाद की कंपनी राधा स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को 288.60 करोड़ रूपए का प्लांट डिस्मेंटल का टेंडर मिला है. बता दें कि 1992 में बी प्लांट अस्तित्व में आया था. डीवीसी का बोकारो थर्मल में यह 210 मेगावाट के तीन यूनिट था. जिससे कुल 630 मेगावाट बिजली उत्पादन होती थी. पर्यावरण नियामक के अनुसार बी प्लांट मानक को पूरा नहीं कर रहा था. इसलिए प्लांट की आयु दिसंबर 2020 में ही समाप्त हो गयी थी. प्लांट के एक्सटेंशन के लिए उस समय प्रयास किया गया था, लेकिन कई पहलुओं पर विचार करने के बाद उसे बंद करने का निर्णय लिया गया. डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के अवर सचिव दीपक विश्वास ने 23 जून 2021 को तीनों यूनिटों को बंद कर दिया. प्लांट पिछले दो साल से बंद है. यह">https://lagatar.in/bermo-6-inter-district-bike-thieves-arrested-including-6-stolen-bikes/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : चोरी की 6 बाइक सहित 6 अंतरजिला बाइक चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही