Search

 
 
 

बोकारो : बाइक सवार तीन युवकों ने महिला से छिनतई कर हुए फरार

 
Bokaro : चास थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ स्थित मणप्पुरम बैंक के समीप शनिवार को एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े छिनतई कर फरार हो गये. पीड़ित महिला कमला देवी ने बताया कि वह दूध लाने जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए तथा आते ही उसकी चेन झपट लिया. इसके बाद हाथ मे पहनी सोने की चुड़ी औऱ अंगुठी भी छिन कर भाग गए. भुक्तभोगी कमला देवी अग्रवाल ने कहा कि बाई पास रोड स्थित अपने आवास से अपनी पौत्री को स्कूल बस पर चढ़ाने के बाद धर्मशाला मोड़ के करीब एक दुध की दुकान पहुंची लेकिन दुकान बंद था तो वापस लौटने लगी इसी दौरान मणप्पुरम बैंक के समीप एक बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रूकवाया.घटना को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-minor-girl-accuses-gangsters-of-attempting-to-rape/">धनबाद:

नाबालिग लड़की ने दबंगों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही