Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: ट्रेलर चोरी मामले का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Bokaro: माराफारी थाना पुलिस ने ट्रेलर चोरी मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में ट्रेलर के स्क्रैप के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. घटना 27 जुलाई की रात हुई थी. माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह कर्बला मैदान से अपराधी ट्रेलर लेकर फरार हो गये थे. मामला दर्ज होने के बाद बोकारो एसपी ने एक टीम गठित की. टीम ने जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से काटे गए ट्रेलर के स्क्रैप के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से ट्रेलर के स्क्रैप को बरामद किया गया है. इस मामले में 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया डस्टर कार बरामद हुआ है. इसके अलावा अपारधियों के पास से 1 लाख 75 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं. बताया कि यह रकम ट्रेलर को बेचने के दौरान तीन लाख के एवज में मिला था. पुलिस ने बताया कि इस चोरी का मास्टरमाइंड रोहित कुमार है. रोहित की गिरफ्तारी के बाद लक्ष्मण कुमार, अरुण सिंह, मोहम्मद इजराइल और अरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें- मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-resolution-of-arrears-of-jharkhand-taxation-acts-bill-2022-passed/">मानसून

सत्र : झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 पास
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी डस्टर से बोकारो पहुंचे थे. इनलोगों ने पहले ट्रेलर की रेकी की थी. उसके बाद रात में ट्रेलर को उड़ा कर जमशेदपुर ले गए. जहां उसे एक गैरेज वाले को 3 लाख रुपए में बेच दिया. वहीं इस गाड़ी को पूरी तरह से स्क्रैप के रूप में तब्दील कर दिया. डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर मामले का खुलासा हुआ है. सीसीटीवी में ट्रेलर को पुलिया के रास्ते जमशेदपुर जाते देखा गया था. जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की और अपराधियों को खोज निकाला. इसे भी पढ़ें- सुब्रमण्‍यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-wraps-up-pm-modi-with-nehru-and-vajpayee-on-taiwan-tibet-policy/">सुब्रमण्‍यम

स्‍वामी ने ताइवान-तिब्बत नीति पर नेहरू और वाजपेयी के साथ पीएम मोदी को भी लपेटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही