Search

 
 
 

बोकारो : फूजी फिल्म के सिनेमैटिक वर्कशॉप में फोटोग्राफरों को दी गई प्रशिक्षण

 
Bokaro : डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन एवं फूजी फिल्म के द्वारा संयुक्त रूप से सिनेमैटिक वर्कशॉप, बैंड बाजा बारात पार्ट-2 का आयोजन मिलन मंडप सेक्टर 4 में किया गया. इस वर्कशॉप में बोकारो जिला के अलावा झारखंड, बिहार और बंगाल के फोटोग्राफर सम्मिलित हुए और सिनेमैटोग्राफी की नई तकनीक की जानकारी ली. वहीं गुजरात से आए हुए मेंटर प्रख्यात सिनेमैटोग्राफर गौतम वारिया साथ में फूजी फ़िल्म के राकेश सोनी और जेपीए सेंट्रल के कोऑर्डिनेटर बापी घोषाल शामिल हुए. इस वर्कशॉप में शादी की सभी रस्मों का डेमो देकर फोटोग्राफरों को प्रशिक्षण दिया गया. इस वर्कशॉप को सफल बनाने में बोकारो डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत जायसवाल, सचिव उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष आरज़ू भाई, JPAC के अध्यक्ष गब्बर भाई, सचिव उपेन्द कुमार, श्रीकांत सिंह, दिनेश शर्मा, विजय विश्वकर्मा, नीरज बरनवाल, संजय चौधरी, परवेज खान, नरोतम रजवार, संतोष कुमार, सुजीत चौहान, सुनील कुमार, श्याम सुंदर, संजय शर्मा, निरंजन गोराई, तौहीद अंसारी, निखिल कुमार, अर्जुन कुमार, राजू अंसारी, विजय कुमार सिंह, संदीप चक्रवर्ती का योगदान सराहनीय रहा. इसे भी पढ़ें–बिहार">https://lagatar.in/bihar-cattle-thieves-crushed-four-with-pickup-van-two-died-road-jam-in-protest/">बिहार

: मवेशी चोरों ने पिकअप वैन से चार कुचला, दो ने दम तोड़ा, विरोध में रोड जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही