Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ठगी के मामले में दो बीएसएल कर्मी गिरफ़्तार

Bokaro : सिटी पुलिस ने बुधवार को ठगी के मामले में दो बीएसएल कर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चास जेल भेजा. गिरफ़्तार आरोपी में सेक्टर चार निवासी अजय कुमार और बालीडीह निवासी संतोष कुमार सिंह शामिल हैं. सेक्टर तीन निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों बीएसएलकर्मी ने बीएसएल से आवंटित आवास देने के नाम पर मनोज कुमार से चार लाख रुपए की ठगी की. आरोपी ने चार लाख रुपए देकर आवास नहीं दिया. फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद जब रुपए की मांग की गई, तो आरोपी ने रुपए भी नहीं लौटाये. बता दें कि बीएसएल आवास के नाम पर धोखाधड़ी का यह पहला मामला नहीं है. बीएसएल आवासीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी थानों में इससे संबंधित कई मामले अंदर्ज़ हैं. जिसमें पुलिस जांच कर रही है, तो कुछ अदालत में विचाराधीन है. यह">https://lagatar.in/bermo-holiday-in-schools-and-children-are-chilling-in-anganwadi-centers/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : स्कूलों में छुट्टी और आंगनबाड़ी केन्द्रों में ठिठुर रहे नौनिहाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही