Search

 
 
 

बोकारो : दो बाइक के बीच सीधी टक्कर में दो घायल, एक गंभीर

 
Bokaro : बोकारो के बालीडीह थाना से महज कुछ दूरी पर शुक्रवार की सुबह 8 बजे के आसपास दो बाइक की सीधी टक्कर मे एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर है. जिसे रांची रिम्स भेजा गया है. जबकि दूसरा मामूली रूप से जख्मी है. जानकारी के अनुसार ऋतुडिह निवासी गज्जू अपने एक साथी के साथ ऋतुडीह से बालीडीह की ओर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 09 बी 2901 से जा रहे थे. तभी बालीडीह थाना के नज़दीक ही सामने से आती बाइक से उनकी टक्कर हो गई. जिसमें गज्जू और उसका साथी घायल हो गया. जबकि हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फ़रार हो गया. दरोगा अमित कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने घायल गज्जू रंजन को रांची रेफर कर दिया है. जबकि दूसरा  व्यक्ति खतरे से है. उसका इलाज बोकारो के सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनो घायल माराफारी थाना क्षेत्र के ऋतुडीह के बताए गए हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-illegal-liquor-business-was-running-from-bokaro-mall-mall-owner-absconding-two-arrested-so-far/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बोकारो मॉल से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, मॉल मालिक फ़रार, अब तक दो अरेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही