Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: पुलिस केंद्र में टेंडर पेपर जमा करने को लेकर हंगामा

Advertisement
Advertisement
Bokaro: पुलिस केंद्र बोकारो में पीसीसी, पेबर ब्लॉक लगाने और स्टेज निर्माण करने के लिए निकाले गए टेंडरों के लिए पेपर उपलब्ध कराने अधिकारी नहीं पहुंचे. इस पर टेंडर पेपर जमा करने पहुंचे ठेकेदारों ने जमकर हंगामा किया. बता दें कि एनआरईपी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने टेंडर की सूचना अखबारों में प्रकाशित किया था. जिसमें लिखा था कि पेपर पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर उपलब्ध कराई जाएगी. लेकिन वहां विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे. इसे भी पढ़ें-  शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-senas-mouthpiece-saamna-attacked-pm-modi-on-pok-calling-surgical-strike-a-small-firecracker/">शिवसेना

के मुखपत्र सामना ने Surgical Strike को छोटा पटाखा बताते हुए पीओके पर पीएम मोदी को घेरा      

अधिकारियों ने टेंडर कैंसिल की बात कही

वहीं पूर्व सूचना के अनुसार कई ठेकेदार पेपर लेकर पहुंच गए थे. ठेकेदारों ने जब विभागीय अधिकारियों को फोन किया तो आज टेंडर कैंसिल करने की बात कही. ऐसे में सभी हंगामा करने लगे. उन्होंने विभाग पर किसी खास ठेकेदार को मदद पहुंचाने का आरोप लगाया. ठेकेदारों ने बताया कि जब टेंडर कैंसिल होता है तो इसकी सूचना प्रकाशित की जाती है. लेकिन विभाग ने ऐसा नहीं किया. वहीं विभागीय अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि इस सरकार में इंसाफ की उम्मीद बेकार है. इसे भी पढ़ें-  हीरो">https://lagatar.in/income-tax-raid-on-hero-motocorp-chairman-pawan-munjal-accused-of-showing-bogus-expenses/">हीरो

मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, बोगस खर्च दिखाने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही