Search

 
 
 

बोकारो : जारंगडीह में दो महीने से बंद है बच्चों का टीकाकरण

 

स्वास्थ्य उपकेंद्र में अक्सर लटका रहता है ताला

Vishwakarma Bharti Kathara (Bokaro) : बेरमो प्रखंड की जारंगडीह उत्तरी व दक्षिणी पंचायत में पिछले करीब दो महीने से बच्चों का टीकाकरण बंद है. स्वास्थ्य उपकेंद्र में अक्सर ताला लटका रहता है. बच्चों को टीका दिलाने के लिए परिजन स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगाकर खाली हाथ लौट आते हैं. जारंगडीह उत्तरी पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 4 और जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में 5 है. सभी केंद्रों का हाल कमोबेस यही है. विभाग ने टीकाकरण की जिम्मेवारी एएनएम सविता कुमारी ने सौंपी है. लेकिन एएनएम तबीयत खराब होने की बात कह आंगनबाड़ी केंद्र से नदारद है. जानकारी के अभाव में अभिभावक बच्चों के साथ हर रोज आंगनबाड़ी केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं. जारंगडीह उत्तरी पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का अभाव है, जबकि मनसा नगर स्थित जारंगडीह दक्षिणी पंचायत का स्वास्थ्य उपकेंद्र अक्सर बंद ही रहता है. सोमवार को दोपहर 12.30 बजे तक स्वास्थ्य उपकेंद्र के गेट में ताला लटका हुआ था.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

इस संबंध में बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार से बात की गई. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी. कहीं गड़बड़ी है, तो उसे दूर की जाएगी. यदि सेँटर बंद है, तो वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द टीकाकरण शुरू की जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-7-day-shrimad-bhagwat-katha-begins-with-kalshayatra-in-nirsa/">

धनबाद : निरसा में कलशयात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही