Search

बोकारो : टोटो रैली निकाल मतदाताओं को किया गया जागरूक

  • डीडीसी ने टोटो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • शहर का परिभ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
Bokaro : लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप के तहत टोटो रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया. समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, डीपीएलआर मेनका, स्वीप के नोडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने संयुक्त रूप से टोटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने टोटो एवं अन्य वाहनों में मतदाता जागरुकता से संबंधित चुनाव का पर्व देश का गर्व स्टीकर को चस्पा किया. रैली में शामिल जेएसएलपीएस की सखी दीदीओं ने मतदाता जागरुकता नारे " छोड़ के अपने सारे काम, पहले करें मतदान, आओ सब मिलकर गाएं, हम देने वोट जरूर जाएं, प्रजातंत्र से नाता है, भारत के मतदाता हैं, आओ मिलकर अलख जगाएं शत प्रतिशत मतदान कराएं, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है " लगाकर क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया.

चुनाव का पर्व - देश का गर्व

मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग द्वारा लगातार मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय परिसर से टोटो रैली एवं मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी. सभी टोटो पर चुनाव का पर्व - देश का गर्व, मतदान आवश्य करें संबंधित संदेश का बोर्ड एवं स्टीकर चस्पा किया गया. मौके पर डीपीएलआर मेनका एवं स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह डीसीएलआर प्रभाष दत्ता ने कहा कि मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है. मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरूरी है. ज्यादा से ज्यादा मतदाता देश के इस पर्व में शामिल हों, मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. इसके लिए लगातार मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है.

ये रहे उपस्थित

मौके पर जिला पशु पालन पदाधिकारी डॉ. मनोज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जेएसएलपीएस के डीपीएम प्रकाश रंजन, एनआरएच के डीपीएम प्रदीप कुमार, डीएमएफटी के अभय कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 18728">https://lagatar.in/532-home-guards-mysteriously-missing-in-18728-investigation-started-on-the-instructions-of-dg/">18728

में 532 होमगार्ड रहस्यमय ढंग से लापता!, डीजी के निर्देश पर जांच शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp