Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : करगिल विजय दिवस पर ये कैसा सम्मान ? रिटायर्ड फौजी का मकान कराया गया खाली

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  आज पूरा देश कारगिल दिवस मना रहा है. देश के जवानों पर देश के सभी लोग गर्व कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बोकारो में एयर फोर्स के रिटायर्ड फौजी को उसके घर से बेघर कर दिया गया. एयरफोर्स से रिटायर हुए फौजी लव कुमार सेक्टर 9बी के स्ट्रीट संख्या 13 की आवास संख्या 641 में रह रहे थे. फौजी को बेघर करने का आदेश चास अनुमंडल पदाधिकारी के यहां से निर्गत हुआ है. जबकि फौजी लव कुमार ने बताया कि बिना किसी जांच पड़ताल और कोर्ट प्रोसीडिंग चलाएं अनुमंडल पदाधिकारी ने गलत आदेश निकाला है. आज बोकारो में एक फौजी को इस तरह सम्मान दिया गया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-narrated-grief-in-the-public-court-of-dc-also-gave-applications/">धनबाद:

डीसी के जनता दरबार में लोगों ने सुनाया दुखड़ा, आवेदन भी दिये

बिना कागजात देखे लिया गया फैसला- रिटायर्ड फौजी

 एयरफोर्स से वर्ष 2021 में रिटायर हुए लव कुमार ने बताया कि वर्ष 2003 में बोकारो स्टील के कर्मी जलेश्वर प्रसाद से यह घर खरीदा था. लेकिन उसके बेटे विजय कुमार ने घर को बेचने की बात को छुपाते हुए घर को खाली कराने का आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी चास को दिया. लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी चास ने बिना कोई प्रोसिडिंग चलाएं गलत तरीके से घर खाली करने का आदेश जारी कर दिया, जबकि मेरे द्वारा 67 पेज का कागजात अनुमंडल पदाधिकारी के यहां दिया गया था, जिसमें सभी साक्ष्य हैं. लेकिन इसकी जांच तक नहीं की गई. उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में भी जलेश्वर प्रसाद और उसके बेटे ने मिलकर मेरे इस घर को बेचने की बात कह कर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी की थी. जो मामला हरला थाने में चल रहा है. लेकिन बिना कागजात देखे और बिना कोर्ट में केस दर्ज कर इस पर फैसला ले लिया गया. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-elephants-created-ruckus-destroyed-crops/">हजारीबाग:

हाथियों ने मचाया उत्पात, फसल को किया नष्ट

अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई- सुदीप एक्का

 वहीं इस घर को खाली कराने आए दंडाधिकारी सुदीप एक्का ने बताया कि विजय कुमार के आवेदन पर चास अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा यह आदेश पारित किया गया है. इसी के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है. इस आदेश के खिलाफ कोई स्टे आदेश नहीं आया है, जिस कारण यह कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस मामले पर जब चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से बात की गई तो उन्होंने जानकारी दी कि पूरी कानूनी तरीके से यह आदेश दिया गया है. बताते दें कि बोकारो स्टील के क्षेत्र में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने के लिए संपदा न्यायालय बना हुआ है. इस न्यायालय के आदेश पर ही कहीं भी अतिक्रमण को हटाया और आवासों से अतिक्रमण मुक्त कराया जाता है. बावजूद इसके एसडीओ के द्वारा एक फौजी के घर को खाली कराने के लिए आदेश दिया जाना कहीं ना कहीं सवालों के घेरे में है. इस पर फौजी लव कुमार भी सवाल उठा रहे हैं. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही