Search

 
 
 

बोकारो : कस्तूरबा स्कूल में खाने बनाने के दौरान जली महिला, अस्पताल में भर्ती

 
Bokaro : बेरमो के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित कस्तूरबा स्कूल में बीती रात खाना बनाने के दौरान अंजली देवी बुरी तरह झुलस गयी. अंजली देवी चंदवाडीह बस्ती की रहने वाली है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान अंजली देवी की छाती, कमर का निचला हिस्सा और हाथ-पैर बुरी तरह जल गया है. जिसके बाद स्कूल की वार्डन दीपाली कुमारी ने उसे पैसे देकर इलाज के लिए चंद्रपुरा तिलकामांझी अस्पताल भेजा. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर अंजला देवी को घर भेज दिया. घर आने के बाद अंजली की हालत काफी बिगड़ गयी. जिसके बाद उसे बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. (पढ़ें, बाल">https://lagatar.in/cbi-raids-56-places-across-the-country-against-material-related-to-child-sexual-abuse/">बाल

यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री के खिलाफ सीबीआई का देशभर में 56 जगहों पर छापा)

स्कूल की वार्डन ने घटना को छिपाने का किया प्रयास

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के वार्डन दीपाली ने इस घटना को छुपाने का प्रयास किया. ऐसे में अंजली देवी को उचित इलाज नहीं मिलने पर उसको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन मीडिया कर्मियों के प्रयास के बाद वार्डन ने बड़े अधिकारी को इस बात की जानकारी देते हुए उचित इलाज कराने को कहा. जिसके बाद अंजली देवी को बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-one-brother-killed-another-for-cutting-tree-branch/">रांची

: पेड़ की डाली काटने को लेकर एक भाई ने की दूसरे की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही