Search

बोकारो : स्कूल बस से बच्चे को लेकर घर लौट रही महिला की चेन छीनी

Bokaro : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-3ए में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. सेक्टर- 3ए में आवास संख्या 177 निवासी नीलम कुमारी के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटते हुए भाग निकले. घटना को लेकर महिला ने बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया कि दोपहर में सेक्टर-3 चक्की मोड़ से अपने बच्चे को बस स्टॉप से लेकर घर लौट रही थी. उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश गले से चेन झपटते हुए भाग निकले. महिला ने हल्ला भी किया. आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक दोनों बदमाश काफी तेज़ी में गलियों का लाभ उठाते भाग निकले. घटना के बाद सिटी थाना की पुलिस आस-पास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. यह">https://lagatar.in/bokaro-restoration-canceled-due-to-lack-of-1932-based-local-policy-dr-lambodar-mahato/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 1932 आधारित स्थानीय नीति न होने से रद्द हुईं बहालियां : डॉ.लंबोदर महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp