Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : वसुंधरा परिवार की महिलाओं ने सावन महोत्सव में जमकर की मस्ती

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 3 बी में वसुंधरा परिवार की ओर से सोमवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महोत्सव में हरे परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने जमकर मस्ती कीं. नृत्य, गीत समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जश्न मनाया. समारोह में वसुंधरा गली के पुरुष व बच्चे भी हरे रंग के कपड़ों में शामिल हुए. सभी ने गीतनाद में कजरी, झूला गीत और महादेव के नचारी गीतों की सुरीली प्रस्तुति दी. इस मौके पर महिलाओं के लिए रसोई की रानी, गुब्बारा फोड़ो, म्यूजिकल चेयर, बूझो तो जानें सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. विजेताओं को उपहार दिए गए. बच्चों के लिए भी मनोरंजन व खेलकूद के कई कार्यक्रम हुए. लकी ड्रा के माध्यम से सावन क्वीन का खिताब मालती देवी ने जीती. मौके पर रूबी, खुशबू, अनामिका, रूपा, लक्ष्मी, रेणु, सुनीता, अनीता, प्रियंका, चंदा, आशा, मोनी, अंकिता, वीणा, कंचन, सुलोचना सहित वसुंधरा गली की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं. यह भी पढ़ें : औरगांबाद">https://lagatar.in/aurangabad-car-lost-control-and-fell-into-canal-five-people-died/">औरगांबाद

: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही