Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : रोजगार के तलाश में पलायन कर रहे हैं युवा, सरकार नहीं है गंभीर

Bokaro : बालीडीह में JDU कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे युवाओं को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि कभी रोजगार देने वाला शहर के नाम से प्रसिद्ध बोकारो से आज युवा पलायन करने लगे हैं पलायन करने में युवाओं की संख्या बढ़ी है. आज भी हजारों की संख्या में मजदूर यहां के कारखानों में काम कर अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करते है, लेकिन उनके रहने के लिए सरकार द्वारा कोई भी जगह सुनिश्चित नहीं किया गया. मजदूर कॉलोनी की स्थापना नही हुई. इसे भी पढ़ें- घाटशिला">https://lagatar.in/20th-anniversary-of-domicile-movement-in-ranchi-demand-for-khatian-based-local-policy/">घाटशिला

: रेलवे स्टेशन का नाम बांग्ला में लिखने के लिए दिया धरना

 आज तक मजदूरों का समायोजन नहीं किया गया- JDU

 लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से करीब 10 हजार से अधिक दक्ष मजदूर बोकारो पहुंचे. ऐसा दावा बोकारो जिला प्रशासन ने किया था और कहा था कि इसका डेटाबेस भी तैयार कर लिया गया है डेटाबेस के आधार पर बोकारो के कंपनियों को मजदूरों को चयन में परेशानी नहीं होगी तथा सब का समायोजन होगा. उक्त सूची को उद्यमियों में साझा करने की बात भी कही गई थी क्या हुआ आज तक पता नहीं चला. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क द्वारा इस इलाके में आईटी पार्क बनाने की बात की गई थी आज तक शुरुआत भी नहीं हुआ. बोकारो से लगभग 35 किलोमीटर दूर दामोदरपुर गांव में रेलवे पहिया कारखाना खोलने की बात बनी थी, आज तक नहीं खुला. श्री चौधरी ने कहा कि जो मजदूर कॉलोनी बालीडीह, कुर्मीडीह, आजाद बस्ती, गैमन कॉलोनी, माराफारी, झोपड़ी कॉलोनी आदि इनके पास कोई सरकार द्वारा प्रदत्त चिन्हित भूमि नहीं है. ये मजदूर बराबर भयभीत तथा असुरक्षित महसूस करते है. आज तक प्रबंधक, जिला प्रशासन, विधायिका बोकारो में एक सम्मानजनक वैद्य मजदूर कॉलोनी बनाने में अक्षम रहे है. इनको सरकार के द्वारा चिन्हित भूमि करके इनको बसाना चाहिए और जन सुविधाएं मुहैया कराना चाहिए. इसे भी पढ़ें- गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-seven-feet-long-python-came-out-forest-workers-caught-and-left-it-in-the-forest/">गालूडीह

: सात फीट लंबा अजगर निकला, वनकर्मियों ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

बैठक में कई लोगों ने साझा किए विचार

बैठक की अध्यक्षता जनार्दन चौधरी ने की तथा संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुबारक अंसारी ने किया. बैठक को डॉक्टर के कुमार,सतीश रजवार, संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रकांत कुशवाहा,रत्न चौधरी, तारकेश्वर प्रसाद, मुकेश कुमार, गुड्डू कुमार, बीरेंद्र मुखिया, बनवारी सिंह, ज्वाला यादव, चंद्रदीप शर्मा, नूर आलम, अशोक राय, महेंद्र गोप, मिथिलेश प्रसाद, योगेंद्र केवट, चंद्रबली सिंह, , कृष्ण ठाकुर, बच्चू शर्मा, श्रीनिवास सिंह, धनुलाल महतो, दूधनाथ चौधरी, बिजेंद्र साव, दीनानाथ यादव, हीरा यादव, लक्ष्मण केवट, अंकुश कुमार, सुरेश सिंह, मनोज कुमार, सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]                

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही