Search

बोकारो : बच्चा चोर समझकर युवक को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाया

Bokaro :   सिटी थाना क्षेत्र के बीएसएल एलएच स्ट्रीट-4 के पास मंगलवार को भीड़ ने एक युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा. हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया.

 

पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद पुलिस ने पूछताछ कर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

 


बताया जा रहा है कि युवक दुदीबाग बंगालीपाड़ा का रहने वाला है और शराब के नशे में इधर-उधर भटक रहा था. उसकी हरकतें संदिग्ध लगने पर कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया. 

 

पुलिस जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में नहीं लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp