Search

 
 
 

बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक गंभीर

 

सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के लारी स्थित केबी हाई स्कूल के समीप हुये सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार चितरपुर प्रखंड के बोरोबिंग निवासी काली चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र दीनदयाल उर्फ डीडी रामगढ़ से अपने घर बाइक (जेएच02डब्लू 2988) से लौट रहे थे. तभी अचानक केबी हाई स्कूल लारी के समीप विपरीत दिशा बोकारो की ओर से आ रहे एक बोलेरो ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया. इस सड़क दुर्घटना में उक्त युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से उठाकर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ में ले जाकर भर्ती करवाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही