Search

महज 50 साल में गुजर गये बॉलीवुड एक्टर जावेद खान अमरोही

Mumbai : बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर आयी है. दिग्गज एक्टर आमिर खान की फिल्म लगान में नजर आने वाले एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है. वे महज 50 साल के थे. उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया. एक्टर के निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है. सिनेमा जगत में उनके निधन की खबर से शोक की लहर है. एक्टर काफी समय से फिल्म जगत का हिस्सा थे. सिर्फ फिल्में ही नहीं, वे कई सारे टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं. वे अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं.

`चक दे इंडिया` में भी अभिनय किया था

जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म `लगान` में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. इसके अलावा उन्हें `अंदाज अपना अपना` और `चक दे इंडिया` में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था. जावेद खान ने टीवी सीरियल `मिर्जा गालिब` में भी काम किया था. जी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स में बतौर एक्टिंग फैकल्टी में भी काम किया था. एक्टर के निधन की खबर `चंद्रकांता` के अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने फेसबुक हैंडल से दी, जिसके बाद चारों तरफ सन्नाटा पसर गया.
इसे भी पढ़ें – चमरा">https://lagatar.in/rally-of-chamra-linda-for-personal-interest-save-the-real-tribal-maharally-on-march-5-committee/">चमरा

लिंडा की रैली निजी स्वार्थ के लिए, असली आदिवासी बचाओ महारैली 5 मार्च को- समिति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp