Search

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद के बाहर बम धमाका, 69 की मौत, सैकड़ों घायल

बम धमाके 169 से अधिक लोग घायल हो गये हैं, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. धमाका होते ही वहां चीख पुकार मच गयी.   जानकारी के अनुसार जिस समय विस्फोट हुआ,उस समय मस्जिद में नमाज अदा करने आये बड़ी संख्या में लोग आये हुए थे.
 
Islamabad : इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में आज जुमे की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद के बाहर आत्मघाती बम धमाका होने की खबर है. तरलाई इलाके स्थित इमाम बारगाह खदीजात-उल-कुबरा में हुए धमाके में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गयी,  

बम धमाके 169 से अधिक लोग घायल हो गये हैं, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. धमाका होते ही वहां चीख पुकार मच गयी.   जानकारी के अनुसार जिस समय विस्फोट हुआ,उस समय मस्जिद में नमाज अदा करने आये बड़ी संख्या में लोग आये हुए थे.

धमाके के तुरंत बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गयी है. धमाके की सूचना पर पुलिस, बचाव दल सहित फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं, पूरा इलाका सील कर दिया गया है.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हमले कोमानवता के खिलाफ अपराध” करार दिया. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही