Search

 
 
 

बम स्क्वायड दस्ते ने दूसरे दिन भी की रांची सिविल कोर्ट सुरक्षा की जांच

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के दूसरे दिन भी रांची पुलिस और बम स्क्वायड के दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की. इस दौरान बम स्क्वायड के टीम ने जिला जज, सीजेएम समेत तमाम जजों के भवनों की जांच की. हालांकि टीम को कुछ भी ऐसा नहीं मिला है
 

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के दूसरे दिन भी रांची पुलिस और बम स्क्वायड के दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की. इस दौरान बम स्क्वायड के टीम ने जिला जज, सीजेएम समेत तमाम जजों के भवनों की जांच की. हालांकि टीम को कुछ भी ऐसा नहीं मिला है, जिससे यह अंदेशा लगे कि विस्फोटक है.


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को किसी ने सिविल कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदेश भेज कर बम से उड़ाने की धमकी दी थी. इस धमकी की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने कोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी थी.


शुक्रवार को मिली धमकी के बाद पुलिस की टीम कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रख रही है. संदेह होने पर लोगों की तलाशी भी ली जा रही है. इसके साथ ही संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है. 

Uploaded Image


धमकी देने वाले जिस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल किया गया है, उसी आईडी का इस्तेमाल बिहार के कैमूर सहित दूसरे जिलों के महत्वपूर्ण संस्थानों को उड़ाने की धमकी दी गई थी. पुलिस आईपी एड्रेस के जरिये धमकी देनेवाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. हालांकि पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली है.

 

यहां बता दें कि शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.यह धमकी कोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदेश के जरिए भेजी गई.  इस घटना के बाद से ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और कोर्ट परिसर की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया गया है. धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली गयी. कोर्ट के मुख्य द्वारों और संवेदनशील हिस्सों पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है.

 

 

 


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही