Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ पूनावाला को Z+ सुरक्षा देने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा

Advertisement
Advertisement

 MumbaI : सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को Z+ सुरक्षा मुहैया कराने की मांग वाली याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है. इस मामले में  अगली सुनवाई 1 जून को होगी. बता दें कि सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला की सुरक्षा को लेकर हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट में एक PIL दाखिल की गयी थी, जिसमें उन्हें Z-Plus सिक्योरिटी देने की मांग की गयी थी. अदार पूनावाला को वैक्सीन के सप्लाई को लेकर धमकी मिलने की खबर के बाद एडवोकेट दत्ता माने ने बॉम्बे हाईकोर्ट में PIL फाइल की थी.

इसे भी पढ़ें : Youtube">https://lagatar.in/youtube-removes-video-of-discussion-on-israel-palestine-issue/76000/">Youtube

ने इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर चर्चा का वीडियो हटाया, सुब्रमण्यम स्वामी मुकदमा करने के मूड में

इस मामले में अगली सुनवाई 1 जून को होगी

इस पर सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि इस मामले में अगर और सुरक्षा की जरूरत है तो अदार पूनावाला दी जाये. बॉम्बे हाईकोर्ट महाराष्ट्र सरकार से इस मामले में जवाब चाहता है. जान लें कि  पूनावाला के पास पहले से ही Y-Plus सिक्योरिटी है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने अदार पूनावाला के बारे में यह टिप्पणी भीकी कि वो अच्छा काम कर रहे है. फिलहाल अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 जून को होगी.  अपनी याचिका में माने ने  पुलिस को एक प्राथमिकी दर्ज करने और टीके की आपूर्ति को लेकर पूनावाला को कथित खतरे की जांच करने का निर्देश देने की भी मांग की थी.

इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-made-an-aerial-survey-of-the-affected-areas/76076/">ममता

बनर्जी ने यास प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, राहत के लिए द्वारे त्राण योजना शुरू होगी

कहा कि लंदन में ही रहकर कोविशील्ड के उत्पादन की मॉनिटरिंग करेंगे

याचिका में कहा गया है कि अगर वैक्सीन निर्माता असुरक्षित महसूस करते हैं, तो यह वैक्सीन उत्पादन को प्रभावित कर सकता है. वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के हाल ही में टाइम्स को दिये गये एक इंटरव्यू में कहा था कि उन पर कोविड-19 की वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने को लेकर भारी दबाव बनाया जा रहा है. जबकि यह काम उनके अकेले के वश का नहीं है. इस धमकी के बाद ही अदार पूनावाला के अपने परिवार के साथ लंदन चले गये थे. उन्होंने कहा था कि वो लंदन में ही रहकर कोविशील्ड के उत्पादन की मॉनिटरिंग करेंगे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही