Lagatar Desk: दिल्ली में बारिश के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है. साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक हॉस्टल की बिल्डिंग धराशाई हो गई. मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें:
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि अबतक दो छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है. मलबे में कितने छात्र फंसे हैं, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
जानकारी के मुताबकि 80 गज में बने इस पांच मंजिला ‘हॉस्टल डेज’ के हर फ्लोर पर पांच कमरे थे. बेसमेंट में काम चल रहा था, जिसके चलते नींव कमजोर हो गई थी. नींव कमजोर होने के चलते इमारत गिरने की बात सामने आ रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हॉस्टल डेज नाम की जो इमारत गिरी है, उसमें लड़को का पीजी चल रहा था. दोपहर के वक्त ज्यादातर बच्चे खाना खाने निकले हुए थे, हादसे के वक्त जो बच्चे अंदर थे, वे सभी मलबे में दब गए. घटना पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गई है.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेत में इमारत गिरने की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि डीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही है. एहतियात के तौर पर बगल की इमारत की खाली करा लिया गया है. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

