Patna News: सरकारी नौकरी का क्रेज इस तरह समझा जा सकता है कि बिहार में 33320 पदों के लिए शिक्षक भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं. बिहार लोक सेवा आयोग की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए कुल 10 लाख 550 लोगों ने अप्लाई किया किया है. इससे पहले सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए 9.97 लाख लोगों ने आवेदन किया था.
इसे भी पढ़ें:
पिछले भर्ती चरणों की तुलना में भी TRE-4 के अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है. TRE-1 में करीब छह लाख और TRE-3 में करीब 4.5 लाख आवेदन मिले थे. इस बार करीब दो साल के अंतराल के बाद भर्ती आने और दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को अवसर मिलने से आवेदन की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है.
इस भर्ती में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक नियुक्तियां होंगी. कक्षा एक से पांच तक 3847, कक्षा छह से 8 तक 8563, कक्षा नौ से 10 तक 4370 और कक्षा 11 से 12 तक 16540 पद निर्धारित हैं. परीक्षा जनवरी-फरवरी 2027 में संभावित है. हालांकि, परीक्षा की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है.
इस बार होने वाली भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी. प्रत्येग गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे. OMR शीट पर पांच विकल्प होंगे. जिस प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, उस स्थिति में पांचवां विकल्प भरना होगा. ऐसा नहीं करने पर भी अंक कटने के बात कही जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

