Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : धनबाद में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली स्थित जीटी रोड पर  गुरुवार देर रात यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गयी. जिसमें कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश के काशी से नादिया (पश्चिम बंगाल) जा रही थी. जिसमें तीर्थ यात्री सवार थे. यह हादसा रात के 2 बजे की बतायी जा रही है. बस 10 फुट गहरी खाई में गिर गयी है. इसे भी पढ़ें - चाईबासाः">https://lagatar.in/chaibasa-alleged-labor-leaders-extort-money-from-companies-and-collect-donations-of-lakhs-from-laborers/">चाईबासाः

कंपनियों से भयादोहन औऱ मजदूरों से लाखों रुपये चंदा वसूलते हैं कथित मजदूर नेता

सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है

बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.  बताया जा रहा है कि बस में कुल 68 लोग सवार थे. दुर्घटना के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे. जैसे ही घटना घटी वहां चीख-पुकार मच गया. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/chief-justice-administered-oath-to-four-new-judges-of-high-court/">हाईकोर्ट

के चार नये जजों को मुख्य न्यायाधीश ने दिलवायी शपथ

घटना के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रमीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद सड़क किनारे बाकी यात्री अपने सामान के साथ वापस जाने का व्यवस्था कर रहे है. घटना के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -लगातार">https://lagatar.in/for-the-8th-time-in-a-row-rbi-did-not-make-any-changes-in-interest-rates-the-repo-rate-remained-at-4-percent/">लगातार

8वीं बार आरबीआई ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही