Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर में खुला मैटिक्स इंस्टिट्यूट का ब्रांच, कम फीस में मिलेगी बेहतर शिक्षा

विश्व में शिक्षा ही विकास की बुनियाद है : कौशल Medininagar : शहर के बाईपास रोड में स्थित केपीजे कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को रांची के मैटिक्स इंस्टिट्यूट का ब्रांच का खोला गया. जिसका उद्घाटन जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल, पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल और मुखिया पूनम जायसवाल ने किया. मौके पर वन राखी मूवमेंट के प्राणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत पौधा दान किया. कौशल किशोर ने कहा कि शिक्षा ऐसा पूंजी है, जिसे कोई नहीं ले सकता. शिक्षा वह चाबी है, जिससे विकास का कोई भी ताला खोला जा सकता है. आज उसी उद्देश्य को लेकर शिक्षा संस्थान मैटिक्स को खुलते ही विभिन्न कोर्स में सैकड़ों बच्चों ने दाखिला लिया है. छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि जितनी तेजी से जिले का विकास हुआ है, उस अनुपात में शिक्षा संस्थान विकसित नहीं हुआ है. जिससे यहां के युवाओं को दूसरे शहरों में बेहतर शिक्षा के लिए जाना पड़ता है. इसीलिए उनके प्रयास से मेदिनीनगर में भी झारखंड के प्रसिद्ध संस्थान मैटिक्स इंस्टिट्यूट की शाखा खोली गई है. इससे अब युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इसे भी पढ़ें :  पटना">https://lagatar.in/long-live-atiq-ahmed-and-slogans-of-yogi-modi-murdabad-in-patna/">पटना

में अतीक अहमद अमर रहे और योगी -मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे
बीपीएसए संस्था के प्रधान सचिव सह ग्राम पंचायत डाली बाजार की मुखिया पूनम जायसवाल ने कहा कि बाईपास रोड स्थित केपीजे कॉम्प्लेक्स में एक साल के अंदर जिलावासियों की सुविधा के लिए चार ब्रांडेड कंपनियों को दुकानें खोलने का स्थान दिया गया है. संस्था के मेदिनीनगर शाखा के निदेशक अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कम फीस में अच्छी शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है. गरीब बच्चों को कम फीस और बिना फीस के भी शिक्षा दी जाएगी. प्रो. अरुण कुमार जायसवाल ने कहा है कि उच्च शिक्षा से ही हम घर और देश दुनिया का विकास कर गरीबी मिटा सकते हैं. उप निर्देशक सूरज राम रंजन, उर्मिला शर्मा, वंदना अग्रवाल, सोनाली कुमारी, हेमंत सिन्हा, संदीप बर्मा, संदीप कुमार सिंह, दीपक कुमार, शिवसागर, राहुल शुक्ला, आराध्या कुमारी, आशिका कुमारी, आद्रिका एवं अनुशा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही