Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Honey Singh के कॉन्सर्ट में मारपीट, वीडियो वायरल

रैपर हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित उनके कॉन्सर्ट के दौरान जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : रैपर हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित उनके कॉन्सर्ट के दौरान जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

धमाकेदार शुरुआत, फिर बिगड़ा माहौल

हनी सिंह का India Tour दिल्ली से शुरू हुआ. कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस उनके सुपरहिट गानों पर झूम रहे थे. जैसे ही हनी सिंह ने देसी कलाकार, ब्लू आइज़, ब्राउन रंग और लुंगी डांस  .जैसे लोकप्रिय गाने गाए, पूरा स्टेडियम उत्साह से भर गया.

 

लेकिन इसी दौरान स्टेडियम के एक हिस्से में अचानक माहौल बिगड़ गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शकों के एक समूह और शो की स्पॉन्सर टीम के कुछ सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलते दिखाई दिए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

 

पुलिस और बाउंसरों ने संभाली स्थिति


हालात बिगड़ते देख वहां मौजूद निजी बाउंसर और दिल्ली पुलिस के जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप किया. उन्होंने लड़ाई कर रहे लोगों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया. दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान भी हनी सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और फैंस का मनोरंजन करते रहे.

 

पहले भी विवादों में रह चुके हैं हनी सिंह


यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह विवादों में आए हों. इसी साल जनवरी में दिल्ली में आयोजित एक अन्य कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने मंच से कुछ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी.

 

माफी भी मांग चुके हैं सिंगर


बढ़ते विवाद के बाद हनी सिंह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी भाषा से कई लोगों को ठेस पहुंची, जिसके लिए वे खेद व्यक्त करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था और भविष्य में वे बोलते समय अधिक सावधानी बरतेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही