Search

 
 
 

बरही में ब्राजील के नागरिक का स्वागत, क्षेत्रीय व्यंजन का लिया स्वाद समेत 2 खबरें

 
Barhi : आम आदमी पार्टी के संजय मेहता के आवास पर सोमवार को विश्व भ्रमण पर निकले ब्राजील के नागरिक लीना का आगमन हुआ. युवा नेता ने स्थानीय अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान विदेशी मेहमान ने झारखंडी व्यंजन साग भात, चोखा का भी स्वाद लिया और स्थानीय सहित राज्य के कला, संस्कृति, परिवेश आदि की जानकारी ली. युवा नेता ने बताया कि लीना पूरी दुनिया का भ्रमण कर रहे हैं. उन्होंने पिछले छह सालों में 59 देशों का भ्रमण किया है. फिलहाल वह भारत के दौरे पर हैं. वह विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और जीवनशैली से रु-ब-रु हो रहे हैं. संजय मेहता ने बताया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से विदेशी मेहमान के बरही के रास्ते कोलकाता जाने की जानकारी हुई थी. फिर उन्होंने संपर्क साधा और अपने आवास पर आतिथ्य सत्कार किया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-nazim-siddiqui-will-play-in-england-county/">झारखंड

के नाजिम सिद्दीकी इंग्लैंड काउंटी में खेलेंगे
दूसरी खबर

राणी सती मंदिर का तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mmm-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : हजारीबाग शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम शुरू हो गया. कार्यक्रम के पहले दिन संध्या मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपने हाथों में दादी नाम की मेंहदी रचाई. इस बीच सभी महिलाएं दादी नाम के कई भजन गाए. बुधवार को अग्रसेन भवन के प्रांगण में भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रानीगंज की सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्वेता रुनझुन दादी के नाम भजन प्रस्तुत करेंगी. इसे भी पढ़ें :डीसी">https://lagatar.in/dc-reviewed-development-works-took-zone-wise-information-about-pending-filing-dismissal-cases/">डीसी

ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अंचलवार ली लंबित दाखिल-खारिज मामलों की जानकारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही