Search

 
 
 

BREAKING: रांची, धनबाद व कोडरमा के टाटा मोटर्स के शोरूम में ACB की रेड, स्निग्धा सिंह है डायरेक्टर

झारखंड एसीबी ने मंगलवार की देर शाम धनबाद,  रांची और कोडरमा में एक साथ छापेमारी की है. एसीबी ने धनबाद, रांची और कोडरमा में चल रहे टाटा मोटर्स के शो रूम में रेड की है.
 

Ranchi: झारखंड एसीबी ने मंगलवार की देर शाम धनबाद, रांची और कोडरमा में एक साथ छापेमारी की है. एसीबी ने धनबाद, रांची और कोडरमा में चल रहे टाटा मोटर्स के शो रूम में रेड की है.

 

तीनों जिलों में संचालित टाटा मोटर्स की मालिक और डायरेक्टर आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में आरोपी और एसीबी की नजरों में फरार चल रही स्निग्धा सिंह हैं.

 

एसीबी को इस बात की पक्की सूचना मिली है कि रांची, धनबाद और कोडरमा में चल रहे टाटा मोटर्स के शो रूम में करोड़ों रुपये का निवेश किया गया है. लेकिन निवेश के लिए पैसे कहा से आया और किसने दिया यह जानकारी एजेंसी को नहीं दी जा रही है.

 

इससे पहले इसी महीने एसीबी ने जेल में बंद सस्पेंड हो चुके IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी श्रवण जालान और दुमका के कारोबारी नवीन पटवारी के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापा मारा था. इस रेड को भी एसीबी की उसी कार्रवाई की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही