Search

 
 
 

BREAKING : गिरफ्तारी के बाद ईडी ऑफिस लाया गया पंकज मिश्रा का करीबी बच्चू यादव, होगी पूछताछ

 
Ranchi :  गिरफ्तारी के बाद पंकज मिश्रा का करीबी बच्चू यादव को शुक्रवार को ईडी ऑफिस लाया गया है. जहां बच्चू यादव पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि गुरुवार को ईडी ने समन देकर बच्चू यादव को पूछताछ के लिए ईडी के ऑफिस बुलाया था, जिसके बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. शुक्रवार को कोर्ट में पेशी से पहले उससे पूछताछ की जा रही है. अब ईडी को दाहू यादव की तलाश जारी है. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-jharkhand-congress-marches-to-raj-bhavan-clashes-with-police/">BREAKING

: झारखंड कांग्रेस का राजभवन मार्च, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक

कौन है बच्चू यादव

बच्चू यादव साहिबगंज जिले के रामपुर करारा गांव का रहने वाला है. उसका साहिबगंज के सकरीगली में अवैध तरीके से क्रशर चलता था, जिसे ईडी ने पिछले दिनों जब्त कर लिया था. उसके पूरे खनन क्षेत्र की ड्रोन से मापी कराई गई थी. पता चला था कि करोड़ों रुपये का इसने अवैध खनन कर रखा है. झारखंड सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का चूना लगाया है. ईडी सूत्रों के अनुसार, बिना खनन चालान के बच्चू यादव का साहिबगंज के सकरीगली स्थित समदा घाट से बिहार के मनीहारी घाट के बीच अवैध स्टोन चिप्स आदि के ट्रक फेरी सेवा के माध्यम से चलते थे. वह प्रति ट्रक 1500 रुपये अवैध तरीके से राजस्व की चोरी करता था. करीब 200 ट्रक प्रतिदिन फेरी सेवा में चलते थे. इसके अलावा बच्चू यादव कई तरह के अपराध में भी शामिल रहा है. जिनमें - जमीन पर जबरन कब्जा, रंगदारी, हत्या आदि से संबंधित कई मामले बच्चू पर दर्ज हैं. इसे भी  पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-called-the-modi-government-hitler-said-the-government-lies-that-there-is-no-unemployment-there-is-no-inflation/">राहुल

गांधी ने मोदी सरकार को हिटलर करार दिया, कहा, सरकार झूठ बोलती है कि बेरोजगारी नहीं है, महंगाई नहीं है, भाजपा ने देश बर्बाद कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही