Search

BREAKING: माइंस लीज मामला, सीएम हेमंत को जवाब देने के लिए EC ने दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय

Ranchi : माइंस लीज मामले में निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अतिरिक्त 10 दिन का समय दिया है. पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम हेमंत सोरेन की मांग पर विचार करते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बीमार मां के इलाज के लिए समय दिए जाने को आधार बनाकर मानवीय आधार पर अतिरिक्त समय की मांगा था. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा था, जो मंगलवार दोपहर को आयोग को मिल गया. उसी पर आयोग ने मुख्यमंत्री को अतिरिक्त समय दिया है.">https://lagatar.in/jharkhand-news/">

झारखंड की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बता दें कि माइनिंग लीज मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10 मई तक निर्वाचन आयोग को नोटिस का जवाब देने का निर्देश था. वहीं सीएम की मां रूपी सोरेन का इलाज हैदराबाद में चल रहा है. परिवार के अन्य सदस्य भी वहीं हैं. वे भी पिछले दिनों अस्पताल में ही थे. ऐसे में सीएम ने निर्वाचन आयोग से मानवीय आधार पर राहत देते हुए कुछ अतिरिक्त समय देने की मांग की थी. इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-cm-hemant-soren-attended-the-wedding-ceremony-of-minister-jobas-son-blessed-the-newlyweds/">चक्रधरपुर

: मंत्री जोबा के पुत्र के विवाह के प्रीतिभोज में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपती को दिया आशीर्वाद
गुरुवार को मुख्यमंत्री हैदराबाद में इलाजरत अपनी मां के पास जा सकते हैं. इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री ने सहयोगियों के साथ प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विचार-विमर्श किया था. मौके पर महाधिवक्ता राजीव रंजन भी थे. जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और मुख्यमंत्री के साथ विमर्श किया. सीएम से मुलाकात के बाद सुदिव्य ने भी संकेत किया था कि निर्वाचन आयोग से अतिरिक्त समय की मांग की जा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//