Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : वीरेंद्र राम के खिलाफ ED ने दाखिल की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन, पढ़िए ED ने क्या कहा

Ranchi :  जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन (PC) दाखिल कर दी है. शुक्रवार को रांची ED की टीम ने PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट के आवासीय कार्यालय में पीसी दाखिल की है. ED ने जो PC दाखिल की है, उसमें वीरेंद्र राम के अलावा टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही किस-किस को कितना हिस्सा मिलता था और किसकी क्या भूमिका थी, यह जानकारी भी प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन में दी गयी है. इसे भी पढ़ें - सेना">https://lagatar.in/ed-in-army-land-scam-case-ias-chhavi-ranjan-should-appear-today-itself/">सेना

जमीन घोटाला केस में बोली ईडी : IAS छवि रंजन आज ही हों पेश
 

22 फरवरी को ईडी ने इंजीनियर वीरेंद्र राम को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने बीते 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. छापेमारी के दौरान ईडी को लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे. इस केस में ईडी वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भी गिरफ्तार कर चुकी है. इसे भी पढ़ें - सत्ता">https://lagatar.in/the-parties-in-power-are-not-misusing-the-government-money-public-servants-must-think-about-this-modi/">सत्ता

में बैठे दल सरकारी धन का दुरुपयोग तो नहीं कर रहे…लोक सेवक यह जरूर सोचें : पीएम मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही