Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली को गोली लगने की सूचना

Chatra : चतरा और पलामू जिले के सीमा पार स्थित कुटिल-जोबिया जंगल में पुलिस और नक्सली के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ है. यह मुठभेड़ सोमवार को हुई है. बताया जा रहा है कि नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सीआरपीएफ 190 बटालियन और जिला पुलिस के जवानों के साथ नक्सलियों का मुठभेड़ हुआ है. इस दौरान दोनों ओर से सैंकड़ो राउंड गोलीबारी हुई.खुद पर सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफ़ल रहे. मुठभेड़ के बाद जंगल की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/1000-crore-mining-scam-in-jharkhand-sahibganj-dc-reached-ed-office-inquiry-started/">झारखंड

में 1000 करोड़ के खनन घोटाला: ईडी ऑफिस पहुंचे साहिबगंज डीसी, पूछताछ शुरू

बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे नक्सली

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी, कि चतरा और पलामू जिले के सीमा पार स्थित कुटिल-जोबिया जंगल में भाकपा माओवादी के नक्सली जमा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में भी सुरक्षाबलों ने फायरिंग की और पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए. बताया जा रहा है कि कई नक्सलियों को भी गोली लगी है, हालांकि उसके साथ ही उसे लेकर भागने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-starts-vijaypur-to-jammu-rahul-will-address-public-meeting/">भारत

जोड़ो यात्रा विजयपुर से जम्मू की तरफ बढ़ी, राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही