Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू का पांकी पुलिस छावनी में तब्दील, इंटरनेट सेवा कल तक के लिए बंद

Palamu :  जिले के पांकी में दो समुदायों के बीच बुधवार की सुबह विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी होने लगी. वहीं हालात को नियंत्रण में करने के लिए धारा 144 लगा दी गई है. साथ ही पलामू में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. इसको लेकर झारखंड सरकार के गृह विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है, जिसमें 16 फरवरी शाम 4 बजे तक इंटरनेट बंद रखने को कहा गया है. उपद्रव बढ़ता देख पांकी में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान लेस्लीगंज एसडीपीओ अलोक कुमार सहित पुलिस के कई जवान घायल हो गए. उपद्रवियों ने 4 दुकान, 2 घर और 6 वाहनों में में आग लगा दी थी. वहीं दोनों पक्षों से भी कई लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है. उपद्रवियों ने एक बाइक में आग दी और आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से भी अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. घटना के बाद पांकी बाजार  पुलिस छावनी में तब्दील है.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील 

वहीं पाकी विधायक शशिभूषण मेहता समेत कई लोग मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. पलामू जोन के आईजी राजकुमार लाकड़ा, पलामू डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. आईजी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहीं फैलाएं. अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है. दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं. ताकि विवाद को खत्म कराया जा सके. झामुमो नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में पांकी पहुंचा. नेताओं ने दोनों समुदाय के लोगों से माहौल को शांत रखने और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की. झामुमो नेताओं ने भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता, भाजपा नेता लाल सूरज और पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह से भी मिलकर शांति सौहार्द बने इस पर चर्चा की. इसे भी  पढ़ें, DGP">https://lagatar.in/dgp-ajay-kumar-singh-took-charge-said-will-work-to-maintain-peace-in-the-state/">DGP

अजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, कहा- राज्य में अमन चैन कायम करने का करेंगे काम)
https://www.youtube.com/watch?v=CWyOLA-KQig

घटनास्थल पर पुलिस बलों की तैनाती

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद तरहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई थाना प्रभारी और पांकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पांकी थाना की पुलिस दोनों समुदाय के लोगों को समझाने में जुटी है. घटना को नियंत्रित करने के लिए 100 से अधिक जवानों की तैनात की गयी है. घटना स्थल पर पलामू के डीसी, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत जिला के अन्य वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जेईई">https://lagatar.in/jee-main-session-2-form-filling-date-announced/">जेईई

मेन सेशन दो के फॉर्म भरने की तारीख का एलान

पर्व की तैयारी को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के लोग अपने पर्व की तैयारी को लेकर तोरण द्वार बना रहे थे और झंडा लगा रहे थे. दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गयी. बात बिगड़ गयी और दोनों तरफ से पत्थरबाजी और तोड़फोड़ होने लगी. इस घटना में दोनों समुदाय के लोग और पुलिस जवान घायल हुए हैं. हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है. इसे भी पढ़ें : कनाडा">https://lagatar.in/anti-india-slogans-written-on-temple-in-canada-indian-embassy-demands-action/">कनाडा

में ​मंदिर पर लिखे गये भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने कार्रवाई की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही