Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : 15 लाख का इनामी माओवादियों का स्टेट एरिया कमेटी सदस्य विनय यादव उर्फ मुराद गिरफ्तार

Ranchi : भाकपा माओवादियों का स्टेट एरिया कमेटी सदस्य सह संगठन का टॉप कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद को गिरफ्तार कर लिया गया है. पलामू और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विनय यादव को औरंगाबाद के दाउदनगर के इलाके से गिरफ्तार किया गया है. विनय यादव पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. विनय यादव से झारखंड और बिहार की सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है. विनय यादव पिछले तीन दशक से माओवादी संगठन में सक्रिय रहा है. विनय पर झारखंड-बिहार में 100 से भी अधिक नक्सल हमलों को अंजाम देने का आरोप है. विनय यादव माओवादियों का मध्यजोन का प्रवक्ता भी था. विनय यादव उर्फ मुराद झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर था. वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के अम्बा थाना क्षेत्र के देउरा का रहने वाला है.

एके 56 रखता था विनय यादव

विनय यादव उर्फ मुराद अपने साथ एके-56 लेकर चला करता था. विनय यादव पर पलामू लातेहार गढ़वा चतरा और बिहार के औरंगाबाद, गया में 100 से भी अधिक नक्सल हमले को अंजाम देने का आरोप. 2015-16 में बिहार के गया औरंगाबाद और पलामू सीमा पर कोबरा के जवानों पर हमला हुआ था. इस हमले में कोबरा के 10 जवान शहीद हुए थे. माओवादी 2005 के बाद झारखंड बिहार सीमावर्ती इलाके में जितनी भी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, उस हमले में विनय यादव शामिल रहा है. विनय यादव की संपत्ति को भी पहले ईडी जब्त कर चुकी है. विनय यादव की संपत्ति ईडी ने औरंगाबाद और गया के इलाके में जब्त किया था. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/prashant-kishors-opinion-on-rahul-gandhis-india-jodo-yatra-had-to-start-from-gujarat-or-any-bjp-ruled-state/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रशांत किशोर की राय, गुजरात या किसी भाजपा शासित राज्य से करनी थी शुरुआत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही