Search

 
 
 

BREAKING NEWS : धनबाद : गोमो में कुडमी समाज ने रोका रेल, पटरी पर बैठे सैंकड़ों प्रदर्शनकारी

 
तोपचांची के भुइयां चितरों से विशाल जुलूस पहुंचा गोमो स्टेशन, पुलिस ने रोकने का किय़ा प्रयास
Topchanchi : वृहद झारखंड आदिवासी कुडमी मंच व आदिवासी कुडमी समाज मंच के रेल रोका आंदोलन की तस्वीर सामने आने लगी है. गोमो जंक्शन पर हज़ारों की तादाद में कुड़मी समाज के लोग दोपहर 12:30 बजे पहुंचे. सैंकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी प्लेटफार्म संख्या 4 पर खड़ी गोमो बरवाडीह डेहरी स्पेशल सवारी ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए. [caption id="attachment_762905" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/POLICE-BARICADING-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर निकलते आंदोलनकारी[/caption] इससे पहले कुड़मी समाज के लोगों का तोपचांची थाना क्षेत्र के भुंइया चितरो में जुटान हुआ, जिसके बाद एक विशाल जुलूस गोमो जंक्शन की ओर बढ़ा. खेशमी के रेलवे ओवरब्रिज के सामने पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. लेकिन भीड़ के आगे पुलिस ने हाथ खड़े कर दिये. जुलूस को गोमो के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गुरूद्वारा के सामने रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन यहां भी पुलिस पस्त हो गई. गोमो स्टेशन में प्लेटफार्म संख्या 2, 3 और 4 में प्रदर्शनकारी बैठ कर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-wave-of-happiness-among-half-the-population-due-to-introduction-of-women-reservation-bill-in-los/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : लोस में महिला आरक्षण बिल पेश होने से आधी आबादी में खुशी की लहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही