Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : नीतीश कुमार ने छोड़ा सीएम पद, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

Patna : बिहार की सियासत ने करवट ले ली है. नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में जाने का फैसला ले लिया है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ताजा जानकारी के अनुसार, राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. नीतीश ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है. इसे भी पढ़ें - प्राकृतिक">https://lagatar.in/alert-in-jharkhand-regarding-protection-from-natural-calamity-instructions-issued-to-all-civil-surgeons/">प्राकृतिक

आपदा वज्रपात से बचाव को लेकर झारखंड में अलर्ट, सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी

जेडीयू को तोड़ने की हुई कोशिश 

बता दें कि पिछले 24 घंटे से बिहार में सियासी गतिविधि तेज हो गई है. नीतीश कुमार और बीजेपी के अलग होने की चर्चा हो रही थी. जिसके बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे जेडीयू की बैठक हुई. बैठक में बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया गया. वहीं JDU के सांसद कौशलेंद्र ने कहा था कि जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने की कोशिश की गई थी. पार्टी को तोड़ने वाले लोग सफल नहीं हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की गई. जेडीयू के कुछ विधायक और सांसद को मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है. विधायकों के पास फोन कॉल का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है.

बीजेपी से कई दिक्कतें, हमारे लोग बता देंगे- नीतीश

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आयी है. मीडिया के सवाल, बीजेपी से क्या दिक्कत हुई, पूछने पर नीतीश ने कहा कि बीजेपी से कई दिक्कतें थी. हमारे लोग इसका जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए छोड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है. मीडिया से बात करने के बाद नीतीश कुमार सीधे पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पहुंच गए हैं. वहां वो तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के बड़े नेताओं के साथ नई सरकार बनाने पर मंथन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-ccl-worker-shot-dead-police-engaged-in-investigation/">रामगढ़

: सीसीएलकर्मी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही