Search

 
 
 

BREAKING : IAS विनय चौबे को हजारीबाग ACB कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. मंगलवार को कोर्ट ने विनय चौबे को राहत नहीं देते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है.
 
एसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में विनय चौबे.

Ranchi/Hazaribagh : हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. मंगलवार को कोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देने से इनकार कर दिया है.

 

कोर्ट ने फैसला रखा था सुरक्षित

शुक्रवार यानी 12 सितंबर की सुनवाई के दौरान ACB और बचाव पक्ष की ओर से लंबी बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने बहस की. ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने बहस की.

 

विनय चौबे को फिलहाल जेल में ही रहना होगा 

विनय चौबे ने जिस मामले में हजारीबाग ACB कोर्ट से बेल मांगी है, उस मामले में अगस्त महीने प्राथमिकी दर्ज की गई थी. ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. इससे पहले विनय चौबे झारखंड शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाए गए थे.

 

लेकिन तय समय के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण उन्हें लाभ मिला और उन्हें शराब घोटाला केस में उन्हें जमानत मिल गई. लेकिन इस मामले में बेल नहीं मिलने के बाद अब विनय चौबे को फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे ही रहना होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही