Search

 
 
 

BREAKING : दुमका में एक बार फिर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर प्रेमिका को जलाया, गंभीर

 
Dumka : जिले में एक बार फिर (Once again) पेट्रोल (Petrol) डालकर प्रेमिका को जलाने का मामला सामने आया है. घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव की है. जानकारी के मुताबिक भालकी गांव निवासी शोभा कुमारी (काल्पनिक नाम)  को उसके प्रेमी राजेश राउत ने पेट्रोल डालकर जला दिया. घटना गुरुवार देर रात की है. घटना में युवती बुरी तरह झुलस गयी है. युवती को गंभीर हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-mob-forcibly-entered-madrassa-slogans-raised-by-jai-shri-ram-worshiped-in-a-corner-obesi-targeted-bjp/">कर्नाटक

: मदरसे में जबरन घुसी भीड़, जय श्री राम के लगाये नारे, एक कोने में की पूजा, ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना

खुद था शादीशुदा, युवती को शादी नहीं करने की देता था धमकी 

बताया जा रहा है कि जरमुंडी थाना के भालकी गांव की युवती शोभा कुमारी और रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के राजेश राउत के बीच साल 2019 से दोस्ती थी. साल 2022 के फरवरी में राजेश राउत की शादी हो गई. उसके बाद शोभा के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे, लेकिन राजेश राउत उसे किसी ओर से शादी करने पर जान मारने की धमकी देता था. आरोपी ने युवती से कहा था कि "मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें अंकिता की तरह पेट्रोल डालकर जला दूंगा." बताया जाता है कि राजेश राउत ने जब देखा कि धमकी का असर नहीं हो रहा है, तब गुरुवार की रात उसने शोभा के घर का दरवाजा तोड़कर उसके कमरे में पहुंचा. युवती सो रही थी. राजेश ने उसके शरीर पर पेट्रोल डाला फिर उसमें आग लगा दी. जिससे युवती गंभीर रुप से घायल हो गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-preparation-for-municipal-elections-begins-administration-will-send-voter-list-to-the-commission-by-november/">धनबाद

: नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, नवंबर तक आयोग को वोटर लिस्ट भेजेगा प्रशासन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही