Ranchi (Nitesh Ojha) : भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गयी हैं. द्रौपदी मुर्मू आगामी 25 जुलाई को शपथ लेंगी. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है. गुरुवार को हुई वोटों की गिनती में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को एक बड़े अंतर से चुनाव में हराया. सबसे बड़ी बात यह रही कि यशवंत सिन्हा के समर्थन का दावा करने वाली कांग्रेस पाले से बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को झारखंड से 70 वोट मिले हैं. इस चुनाव में कुल 80 विधायकों ने वोट किये थे. यानी झारखंड से कुल 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-congratulated-draupadi-murmu-on-becoming-the-countrys-first-tribal-president-said-aapka-johar/">सीएम
हेमंत ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर कहा- ‘आपका जोहार’
चुनाव में जीत के लिए राजेश ठाकुर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई [wpse_comments_template]
हेमंत ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर कहा- ‘आपका जोहार’
क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेस के आदिवासी विधायक सबसे आगे
राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को 60 विधायकों का समर्थन मिलने का दावा किया गया था. इसमें झामुमो के 30, भाजपा के 25, आजसू के 2, निर्दलीय सरयू राय, अमित यादव, एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह का वोट शामिल था. वहीं, यशवंत सिन्हा के पाले में 20 विधायकों के जाने की बात सामने आयी थी. इसमें कांग्रेस के 18, माले के विनोद सिंह और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता शामिल थे. अब जब द्रौपदी मुर्मू को 70 विधायकों का वोट मिला है, तो तय है कि कांग्रेस विधायकों की तरफ से क्रॉस वोटिंग हुई है. चर्चा है कि क्रॉस वोटिंग करने वालों में कांग्रेस के आदिवासी विधायक सबसे आगे रहे हैं. कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के फैसले से परे हटकर द्रौपदी मुर्मू, जो राष्ट्रपति बनने वाली देश की पहली आदिवासी महिला हैं, के पक्ष में वोट किया है. इसे भी पढ़ें - राष्ट्रपति">https://lagatar.in/rajesh-thakur-congratulates-draupadi-murmu-for-winning-the-presidential-election/">राष्ट्रपतिचुनाव में जीत के लिए राजेश ठाकुर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment