Search

 
 
 

BREAKING: शिबू सोरेन और JMM से जुड़े लोकपाल के आदेश को पार्टी ने दिल्ली हाइकोर्ट में दी चुनौती, 23 को सुनवाई

 
Ranchi/Delhi : झारखंड में सत्ताधारी दल जेएमएम के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े लोकपाल के उस आदेश को पार्टी ने चुनौती दे दी है, जिसमें लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई को जांच का आदेश दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकपाल के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाइकोर्ट का रुख करते हुए याचिका दाखिल की है. जिसपर 23 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है. पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रज्ञा सिंह बघेल के माध्यम से दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है. दरअसल 22 फरवरी को लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर फैसला सुनाते हुए सीबीआई को जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया था. लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले की प्रारंभिक जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया है. बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने 2020 में लोकपाल के समक्ष शिकायतवाद दर्ज करायी थी. गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने राज्यसभा सांसद व झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन व उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था. इसे भी पढ़ें : मछली">https://lagatar.in/tejashwis-picture-eating-fish-went-viral-people-got-angry-bjp-also-criticized/">मछली

खाते तेजस्वी की तस्वीर वायरल, भड़के लोग, भाजपा ने भी की आलोचना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही