Search

 
 
 

BREAKING: सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी

 
Ranchi : सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर कर्मी गुरुवार को एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जोनल ऑफिस पहुंचा. हालांकि इस चिट्ठी में क्या लिखा है, इसे बारे सीएम सचिवालय कर्मी ने मीडिया को बताने से इनकार कर दिया. साथ ही कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए. सीएम को बीते 19 अगस्त को ईडी ने दूसरा समन भेजा था. ईडी ने सीएम को समन भेजकर 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था. इससे पहले ईडी ने सीएम को आठ अगस्त को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था. हालांकि सीएम ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. उन्होंने ईडी को चिट्ठी लिखकर कहा था, कि समन वापस लें, मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं. कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी से निपटेंगे. सीएम ने लिखा था कि आपका इस मामले में किया गया समन गैर कानूनी है. वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/dgp-physically-appeared-before-hc-directed-to-file-affidavit/">HC

के सामने उपस्थित हुए DGP, कोर्ट ने शपथपत्र दाखिल करने का दिया निर्देश

केस संख्या आरसी 25/23 ईसीआईआर में समन किया है

बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी 25/23 केस ईसीआईआर में समन किया है. इससे पहले 17 नवंबर 2022 को ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. ईडी ने इस पूछताछ में पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल सीएम से किए थे. साथ ही सीएम से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी. सीएम ने ईडी को उस वक्त एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी. इसे भी पढ़ें -IAS">https://lagatar.in/ias-avinash-kumar-had-made-boundary-on-ground-by-setting-up-a-bodyguard-for-10-years-bodyguard-is-biggest-secret-of-sir/">IAS

अविनाश कुमार ने बॉडीगार्ड खड़ा कर करायी थी जमीन पर बाउंड्री! , 10 साल से बॉडीगार्ड ही है साहब का सबसे बड़ा राजदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही