Search

 
 
 

BREAKING : RSS कार्यालय पर हमले में शामिल अपराधियों का आतंकी कनेक्शन,एनकाउंटर के बाद हुआ खुलासा

Ranchi: राजधानी के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और गुरुवार को हुए एनकाउंटर के बाद उनके आतंकी संगठनों में  होने बाते सामने आई है। इसके बाद जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं.
 

Ranchi: राजधानी के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और गुरुवार को हुए एनकाउंटर के बाद उनके आतंकी संगठनों में  होने बात सामने आई है. इसके बाद जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं.

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किये गये आरोपियों  का कनेक्शन आतंकी संगठनों से  होने की बात सामने आयी है. खबर ये भी है कि NIA भी इनकी तलाश में थी. वहीं आंतकी संगठनों से कनेक्शन होने की वजह से ही आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था.  

गुरुवार को मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने हाजत की खिड़की तोड़कर फरार होने की कोशिश की थी. इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने लगा. आरोपी को रोकने के दौरान पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

बताया जा रहा है कि घायल आरोपी और अन्य गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं. पुलिस अब उनके संपर्क, फंडिंग और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है. जिससे सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की पड़ताल में जुट गई हैं.

 

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने का प्रयास किया गया था. घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है.

बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी ने किया सरेंडर, मिली जमानत

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही