Search

 
 
 

Breaking : TPC कमांडर संतोष भुइयां को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Palamu :  पलामू पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने टीपीसी कमांडर संतोष भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को पलामू-चतरा सीमा पर अनगड़ा जंगल में पुलिस और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें संतोष भुइयां बच निकला था. मुठभेड़ के बाद पलामू पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान चलाया और संतोष भुइयां को गिरफ्तार कर लिया. पलामू पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जल्द मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि 2021 में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में संतोष भुइयां शामिल था. साथ ही 2022 में चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में वो शामिल था. संतोष मूल रूप से मनातू के नागद के इलाके का रहने वाला है. (पढ़ें, ‘आदिपुरुष’">https://lagatar.in/adipurush-dialogue-writer-manoj-muntashir-apologizes-for-hurting-peoples-sentiments/">‘आदिपुरुष’

के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए मांगी माफी)

मुठभेड़ में बच निकला था आक्रमण गंझू

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा के जंगल में हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि 15 लाख के इनामी टीएपीसी कमांडर आक्रमण गंझु के खिलाफ शुक्रवार को चतरा पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था. इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में आक्रमण गंझू और उसके दस्ते के कई सदस्य बचकर निकल गये. हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से हथियार समेत कई सामग्री बरामद की थी. इसे भी पढ़ें : सुपौल">https://lagatar.in/patients-relatives-assaulted-doctor-in-supaul-case-registered/">सुपौल

में मरीज के परिजनों ने की डॉक्टर के साथ मारपीट, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही