Search

 
 
 

BREAKING : पलामू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 4 बच्चों को रौंदा, मौत, ड्राइवर हिरासत में

 
Palamu : जिला के नौडीहा बाजार प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के भंगीया मोड़ के पास बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने छह से ज्यादा लोगों को रौंद दिया है. जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गयी है. जबकि एक हालत नाजुक बतायी जा रही है. वहीं स्कॉर्पियो का नंबर JH12K0992 बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो छतरपुर से डुमरिया की ओर जा रही थी. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियों के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/10-lakh-prize-militants-absconding-in-68-cases-tilkeshwar-gop-and-suraj-arrested/">रांची

: 68 मामलों में फरार 10 लाख के इनामी उग्रवादी तिलकेश्वर गोप व सूरज गिरफ्तार

हादसे के बाद इलाके में पसरा है मातम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले चारों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. उसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बच्चों को कुचल दिया. वहां मौजूद ग्रामीणों ने हादसे के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया. फिर घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. बच्चों की पहचान गांव के ही मदन सिंह,सिकन्दर,रमजान और नाथू के पुत्र के रूप हुई है. वहीं मृतक बच्चों के नाम विवेक कुमार,आशीष कुमार,फिरोज और नीतीश बताया जा रहा है. इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/PALAMU-S.gif"

alt="" width="600" height="400" />

बाबूलाल ने जताया हादसे पर दुख

वहीं बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने हादसे पर दुख वयक्त किया है. ट्वीट कर लिखा है, कि पलामू के नौडीहा के विशुनपुर गांव में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो से कुचल कर 5 किशोरों के दर्दनाक मौत की अत्यंत दुःखद सूचना मिली, एक किशोर की स्थिति नाजुक है। ईश्वर पीड़ितों के परिजनों को दुःख के इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. विनम्र श्रद्धांजलि. https://twitter.com/yourBabulal/status/1618653550770536448

इसे भी पढ़ें - संविधान">https://lagatar.in/the-two-leaders-of-hazaribagh-also-played-an-important-role-in-the-making-of-the-constitution/">संविधान

के निर्माण में हजारीबाग के दो कर्णधारों ने भी निभाई थी अहम भूमिका, पढ़ें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही