Search

 
 
 

जोड़ापोखर हत्याकांड में खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवक की गई जान, 3 नाबालिग हिरासत में 2 अरेस्ट

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश में युवक की हत्या की गई थी. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.
 

Dhanbad: झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश में युवक की हत्या की गई थी. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. 


सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि 12 अप्रैल की रात भूलन बीसीसीएल मैगजीन के पास ओबी डंप क्षेत्र में जेलगोरा निवासी मो. शमीम अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था.

 


मामले की जांच के लिए विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया. जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके ही दुकान के स्टाफ मो. अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू के बीच संबंध थे. इसी विवाद में हत्या की साजिश रची गई. 12 अप्रैल की रात आरोपी सिद्धू ने बहाने से गुड्डु सेठ को सुनसान जगह ले जाकर पीछे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


पुलिस ने मुख्य आरोपी सिद्धू और शुभम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम का देशी पिस्तौल, क्षतिग्रस्त मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही