Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिश्वत कांड : सीएम बोम्मई के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सिद्धारमैया हिरासत में, आरोपी भाजपा विधायक अंडरग्राउंड

Bengaluru : रिश्वत कांड में फंसे भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज शनिवार को बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया. इस क्रम में पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व सीएम सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विधायक को गिरफ्तार करने और सीएम बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. बता दें कि भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार के घर से 6 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. कहा जा रहा है कि भाजपा विधायक फरार हैं. इसे भी पढ़ें  : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-extortion-of-one-crore-was-not-paid-than-atiq-ahmed-got-the-murder-done/">उमेश

पाल हत्याकांड : एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी, तो अतीक अहमद ने करवा दी हत्या!

विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख लेते  पकड़ा गया था

विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कहा, राज्य में घोटाले और भ्रष्टाचार चल रहे हैं. ल सरकार ने सबूत मांगा, तो यह सबूत सांमने है. कहा कि हम सीएम बोम्मई के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस मामले में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे थे कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त है. फिर ये क्या हो रहा है. कहा कि हमने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया, कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन क्यों करेगी? अमित शाह बड़े झूठे हैं. इसे भी पढ़ें  :CJI">https://lagatar.in/cji-chandrachud-said-fake-news-spreads-fast-on-social-media-truth-becomes-victim/">CJI

चंद्रचूड़ ने कहा, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज तेजी से फैलता है, सच्चाई विक्टिम बन जाती है…

भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा फरार

घटनाक्रम की तह में जायें तो भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा था. छापेमारी में विधायक के घर और ऑफिस से 6 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि बरामद की गयी थी. लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को आरोपी बनाया है. खबर है कि गुरुवार को हुई इस घटना के बाद से ही वह फरार हैं. इसे भी पढ़ें  : राहुल">https://lagatar.in/rahul-praised-china-in-cambridge-bjp-became-the-attacker-said-india-is-insulted-abroad/">राहुल

ने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं

प्रशांत कुमार के घर से 6 करोड़ बरामद किये गये थे

इसके बाद भाजपा विधायक की गिरफ्तारी और सीएम बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामैया सहित कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता जब सीएम बोम्मई के घर का घेराव करने के निकले तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया, 2 मार्च को बेंगलुरु में लोकायुक्त पुलिस ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार के घर से 6 करोड़ बरामद किये थे. इससे एक दिन पहले प्रशांत को एक ठेकेदार से 40 लाख रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही