Search

 
 
 

झारखंड के पैसे से अब छत्तीसगढ़ नहीं, यहां के आदिवासियों के लिए बनेगा पुल : डॉ. इरफान अंसारी

Jamtara :  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड का पैसा यहां की जनता के विकास पर खर्च होना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड के पैसे से अब छत्तीसगढ़ का पुल नहीं बनेगा, बल्कि यहां के आदिवासियों और गरीब ग्रामीणों के लिए पुल बनेगा. हमारी प्राथमिकता आदिवासी, गरीब, किसान और आम जनता का विकास है.
 
डॉ. इरफान अंसारी

Jamtara :  नारायणपुर प्रखंड के नयाडीह में वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर अब यहां करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा. पुल बनने से क्षेत्र की लगभग 10 पंचायतों के हजारों आदिवासी, दलित एवं अन्य ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

 

मंत्री ने किस पर कसा तंज

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड का पैसा यहां की जनता के विकास पर खर्च होना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड के पैसे से अब छत्तीसगढ़ का पुल नहीं बनेगा, बल्कि यहां के आदिवासियों और गरीब ग्रामीणों के लिए पुल बनेगा. हमारी प्राथमिकता आदिवासी, गरीब, किसान और आम जनता का विकास है.

 

मंत्री इरफान ने कहा कि विकास केवल भाषण और दावों से नहीं, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाने से होता है. जनता की जरूरतों को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही उनकी राजनीति का उद्देश्य है. नयाडीह में पुल निर्माण की पहल इसी सोच का परिणाम है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पुल नहीं होने से ग्रामीण परेशान

गौरतलब है कि नदी पर पुल नहीं होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी. खासकर विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आदिवासी परिवारों को नदी पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी. पुल निर्माण पूरा होने के बाद नदी के दोनों किनारों के बीच आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

 

पुल निर्माण की पहल से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लिया गया है. ग्रामीणों का मानना है कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति देगा. पुल निर्माण की सौगात मिलने के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही