Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘बिग बॉस 16’ के इन कंटेस्टेंट्स की चमकी किस्मत ,किसी को मिली फिल्म, तो किसी को वेब सीरीज

Lagatar Desk: `बिग बॉस 16` को फैंस का काफी प्यार मिल रहा हैं. इस सीजन में रहते हुए एक नहीं, दो नहीं बल्कि 4-5 कंटेस्टेंट्स को बड़े-बड़े ऑफर मिले हैं. किसी को टीवी शो के लिए सेलेक्ट किया गया है, तो कोई फिल्म में डेब्यू करने जा रहा है. इसके अलावा एक कंटेस्टेंट्स को तो वेब सीरीज और एडवरटीजमेंट भी ऑफर हुए हैं. हाल के एपिसोड की बात करें तो एकता कपूर ने डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी के साथ अपनी फिल्म `एलएसडी 2` के लिए निमृत कौर अहलूवालिया को सेलेक्ट किया है. इसे भी पढ़ें: श्री">https://lagatar.in/free-epilepsy-medical-camp-in-shree-sarveshwari-group-medicine-given-to-66-patients/">श्री

सर्वेश्वरी समूह में निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर, 66 रोगियों को दी गयी दवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-233.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके अलावा, एकता कपूर ने `नागिन 7` के लिए घर में मौजूद 4 फीमेल कंटेस्टेंट्स में से किसी को सेलेक्ट करने के लिए कहा है. अभी `नागिन 6` चल रहा है, तो इसलिए उन्होंने नाम सार्वजनिक नहीं किया है. लेकिन एकता की इस अनाउंसमेंट के बाद टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी को `नागिन 7` में होने का दावेदार माना जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-235.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> `बिग बॉस 16` के जरिए देशभर में पॉपुलैरिटी पाने वाले अब्दु रोजिक के हाथ भी भारत में कई प्रोजेक्ट्स हाथ लगे हैं. वह कई सिंगिंग प्रोजेक्ट्स में काम करने जा रहे हैं. इसके अलावा वह सलमान खान के साथ एक फिल्म में भी दिखेंगे. प्रियंका चौधरी को `बिग बॉस 16` के जरिए श्रद्धा कपूर के साथ एड करने का मौका मिला है. इसका साइनिंग अमाउंट भी चैक के तौर पर उन्हें मिल चुका है. शो से बाहर होने के बाद वह एक ब्यूटी प्रोडक्ट के विज्ञापन में दिखेंगी. इसे भी पढ़ें:  त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-assembly-elections-dr-ajay-kumar-and-bandhu-tirkey-are-among-the-star-campaigners-of-congress/">त्रिपुरा

विधानसभा चुनाव : डॉ. अजय कुमार और बंधु तिर्की कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही