Search

 
 
 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : डॉ. अजय कुमार और बंधु तिर्की कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल

 
Ranchi : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित झारखंड से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पूर्व मांडर विधायक और वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की शामिल हैं. डॉ. अजय कुमार त्रिपुरा के वर्तमान में प्रभारी भी हैं. स्टार प्रचारकों की सूची में अन्य प्रमुख नामों में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल के सीएम एसएस सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट को भी शामिल किया गया है. बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को वोटिंग होगी. रिजल्ट 2 मार्च को आएंगे. नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है. इसे भी पढ़ें : 70">https://lagatar.in/70-years-old-father-in-law-married-28-years-old-daughter-in-law-pictures-went-viral/">70

साल के ससुर ने 28 साल की बहू संग रचाई शादी, तरह-तरह की चर्चा, फोटो वायरल  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही